आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं काफी वर्षों बाद इस वर्ष काफी शांति पूर्ण नकल विहीन व बेहतर ढंग से अपने निर्धारित समय पर सकुशल 5 मार्च को सम्पन्न हुई। इस के लिए बोर्ड के रजिस्ट्रार एस एन पाण्डेय की काफी सराहना भी हो रही है,मदरसा बोर्ड ने प्रथम बार आन लाइन उपस्थिति प्रकिया भी आरम्भ कराई जिस से अभ्यर्थितों को इस बात का लाभ हुआ कि अब उन्हें परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थिति का सामना नही करना होगा ,विगत वर्षों में बहुत सारे बच्चे परीक्षा में उपस्थित होने का बावजूद अनुपस्थित दिखा कर फेल कर दिए गए थे,
मदरसा के लोगों ने वर्तमान रजिस्ट्रार से अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांक में भी सुधार की आवश्यकता पर ध्यान देने की अपील करते हुए अनुरोध किया है की मूल्यांकन हेतु विषय वार तिथियां निर्धारित किजाएँ तथा जांची गई कापियों के नम्बर उसी दिन आनलाइन दर्ज करने की ब्यवस्था की जाए,तथा कॉपी जांच करने वालों द्वारा उनके हस्ताक्षरित स्लिप को अल्पसंख्यक अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर कर मदरसा बोर्ड को अग्रसारित किया जाए इस प्रक्रीया से मूल्यांकन केंद्रों की मन मानी लूट खसोट पर रोक लगेगी तथा पात्र अभ्यर्थी को न्याय मिल सकेगा।

