गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 20 March 2019

RPP

स्काउट गाइड की तैयारियां होने वाली है शुरू


                                             
आर.पी.पी.न्यूज़ -संवादाता राम अशीष मौर्य की रिपोर्ट - महराजगंज  उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था महराजगंज के तत्वाधान में  पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर व बेसिक स्काउट मास्टर ,गाइड कैप्टन कोर्स के आयोजन की तिथि तय कर दिया गया है। जिला संग़ठन कमिश्नर राम नरायण खरवार व जिला प्रशिक्षण आयुक्त कमिश्नर उमेश गुप्त   ने बताया कि  जिला संस्था तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर दिनाँक 25 मार्च से 29 मार्च की अवधि में चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज सिसवा, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज फरेन्दा, राधा कुँवारी बालिका इंटर कालेज ठूठीबारी, व पंचायत इंटर कालेज परतावल में होना सुनिश्चित किया गया है जिसमे द्वितीय सोपान उत्तीण स्काउट प्रतिभाग करेंगे तो वही  बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन कोर्स का आयोजन ध्रुव नरायण महिला महाविद्यालय भड़रा धनखरी पनियरा में 7 अप्रैल से 13 अप्रैल2019 की अवधि में सुनिश्चित किया गया है जिसमे जनपद के इंटर कालेज/हायर सेकेंड्री स्कूल शासकीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालय के अध्यापक ओर अध्यापिका प्रतिभाग करेंगे।                                  पत्रकार वार्ता में जिला सचिव संजय मिश्रा ने कहा स्काउटिंग ऐसी संस्था है जो देश के प्रति समाज के प्रति निष्पक्ष रूप से सेवा कार्य करती है और लोगो को जागरूक करती है सचिव ने कहा कि   होने वाले लोक सभा चुनाव में जिला संस्था महराजगंज के स्काउट गाइड चुनावी ड्यूटी ब्लाक वाइज जिला अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के निर्देशन में करेंगे ।तो वही स्काउटिंग के बेडेन पावेल नाम से विख्यात ओर जिला संस्था के लीडर ट्रेनर हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा जीवन नदी के धरा के समान है  और ठहराव मौत है जीवन का उद्देश्य सदैव आगे बढ़ने में है इसी में सुख और आनन्द है लेकिन सुख और आनंद को आगे बढ़ाने में जो वस्तु काम आती है वह है समय उसी समय को लेकर जिला संस्था महराजगंज का स्काउटिंग निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।

RPP

About RPP -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :