आर पी पी न्यूज़ : संवाददाता असलम अंसारी - सिसवा/थाना कोठीभार के सिपाही अरविंद कनौजिया पर सपा-बसपा के प्रचार-प्रसार करने व भाजपा कार्यकर्ता को उत्पीड़ित का आरोप लगाते हुए सिसवा विधानसभा के सिसवा मण्डल संयोजक आईटी बिभाग के शैलेष कुमार ने मिख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र लिखकर करवाई की मांग की ।। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपाही अरविंद सपा-बसपा का प्रचार-प्रसार करने के लिए आये दिन भाजपा कार्यकर्तायो को कई माध्यम से उत्पीड़ित करता है और अपमानित करता रहता है व फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी देता रहता है यह क्षत्रे में चर्चा का बिषय बना हुआ है साथ ही अवैध शराब कारोबारियों से मोटी रकम वसूली करने का कार्य करता है इसकी लगभग शिकायत मिलने से भाजपा आईटी सेल सिसवा विधानसभा,सिसवा मण्डल संयोजक शैलेष कुमार ने मुख्यमंत्री उ.प्र. व चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उक्त सिपाही के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

