आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद : अखिल भारतीय माध्यान्ह भोजन रसोईया महासंघ की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक दिनांक 10-03-2019 दिन रविवार को एक आवश्यक सम्मेलन जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर सम्पन्न हुई ।जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार हम रसोइयों को फॉर्म भरने की व्यवस्था समाप्त कर एवं मानदेय सीधे बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था किया।इसके लिये प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिये।मुख्य अतिथि को रसोइया एवं पदाधिकारी माला पहनाकर स्वागत किये।सम्मेलन में जिलाध्यक्ष विंदू देवी,जिला महासचिव सरस्वती देवी,जिला संगठनमंत्री विजय लाल,जवाहर कन्नौजिया, फेरई गौतम,संतोष कुमार गौतम,कैलाशनाथ मिश्रा, रामसूरत गौंड़, रीता देवी,माधुरी, कमलावती,सरोज,मीना, मालती, प्रमिला, अंजू,सुशीला सहित तमाम रसोईया कर्मचारी उपस्थित रहे।

