गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 10 March 2019

RPP NEWS

शिव राष्ट्र सेना के सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होने के खुशी में शिव राष्ट्र सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एवं मिठाईयां खिलाकर खुशी मनाई


 आर पी पी  न्यूज़ : गोरखपुर ब्यूरो - आज दिनांक 10/ 3/ 2019 दिन रविवार आर्य समाज मंदिर पर शिव राष्ट्र सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम किया गया, जिसमें शिव राष्ट्र सेना के सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होने के खुशी में शिव राष्ट्र सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एवं मिठाईयां खिलाकर खुशी मनाई गई। इस कार्यक्रम में शिव राष्ट्र सेना के प्रमुख रितेश कुमार आल्हा ने कहा आज बहुत ही हर्ष की बात है संगठन आज पूरे भारत में भारतीय संवैधानिक तरीके से रजिस्टर्ड हो चुका है। जिसके लिए हम लोगों ने 3 साल से बहुत ही परिश्रम कर इस संगठन को मान्यता दिलाई है ,अब संगठन उत्तर प्रदेश को छोड़कर भारत के सभी राज्यों में अपने संगठन की स्थापना करेगा और हिंदुत्व और हिंदू समाज को जोड़ने के लिए युद्ध स्तर तरीके से समाज के लिए काम करेगा।संगठन के मार्गदर्शक श्री राज कुमार आल्हा ने कहा कि अब संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है और अब एक एक कार्यकर्ता शिव राष्ट्र सेना  के लिए नई ऊर्जा के साथ काम कर उसे अपने लक्ष्य तक जल्द ही पहुचाने का कार्य करेगा, अपने सभी मार्गदर्शको के लिए निर्देश अनुसार काम करेगा। संगठन के महामंत्री शिवम मिश्रा ने कहा अब संगठन पूरी ताकत के साथ काम करेगा और मुख्य क्षेत्र गोरखपुर से जल्द ही 5000 नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को जल्द ही हम लोग पूरा कर लेंगे। उपस्थित गढ़-कार्यालय प्रभारी नीतीश , कार्यालय प्रभारी अमन गुप्ता,  वार्ड अध्यक्ष सुधीर , महानगर महामंत्री शिवम मिश्रा  ,महानगर प्रभारी सौरभ त्रिपाठी ,महिला विंग की निहारिका विश्वास ,स्वेता, प्रीति ,अपर्णा  , खुशबू , सूरत सिंह , अमित कश्यप ,रितेश कुमार, अनिकेत निषाद, संतोष गौतम , रामचंद्र गुप्ता,  शशांक,सुशील,मोनू सिंह, राजन गुप्ता, सुधीर पांडे आदि लोग उपस्थित थे

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :