आर पी पी न्यूज़ :संवाददाता मोशीन रजा: परतावल से कप्तानगंज रोड पर यातायात सुरक्षा नियम चलाया गया जिससे उस रोड पर आने जाने वाले सभी वाहनों को रोककर सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताकर उनको जागरूक किया गया और सभी वाहनों पर आगे पिले रंग का और पीछे लाल रंग का स्टिकर लगाया गया जिससे रात में होने वाली दुर्घटना को दूर किया जा सके और उनके वाहनों पर उनका वाहन नंबर लिखा गया जिससे कि इस समय वाहन की चोरिया बहुत अधिक हो रही है इसलिए उस चोरी को रोकने के लिए उनका नम्बर लिखा गया।

