आर पी पी न्यूज़: संवाददाता इरफानुल्लाह खान: सेंट जेवियर्स स्कूल चौक रोड महराजगंज में वार्षिक प्रमाण पत्र वितरण समारोह आज 27 मार्च को बड़े ही धूम धाम से आयोजित किया गया अभिभावक अपने पाल्य पाल्य के साथ अत्यधिक संख्या में उपस्थित हुए और अपने बच्चों के उत्कृष्ट स्थान लाने पर काफी गर्वान्वित भी हुए उनकी गरिमामयी उपस्थिति विद्यालय के लिए गौरव की बात है विद्यालय प्रबंधक रत्नेश चंद्रा व रितिक चन्द्रा ने कक्षा में प्रथम , दृतीय ,तृतीय स्थान तथा कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति का कक्षा को अनुशासात्मक तरीके से नेतृत्व करने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार तथा विज्ञान व कला में स्वनिर्मित मॉडल का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुरस्कृत बच्चे कक्षा के सहपाठी व दूसरे उन बच्चों के लिए प्रेरणा के पात्र हैं जो पढ़ाई व अन्य क्रिया कलाप से दूर भागते है आज जो बच्चे पुरस्कार से वंचित हुए हैं उनके अन्दर यह भावना जागृत हुई है कि काश सत्र के दौरान पढ़ाई व अन्य क्रिया कलाप पर ध्यान दिया होता तो आज मुझे भी पुरस्कृत किया जाता यह भावना हो उनके लिए मार्ग दर्शक का स्रोत है पुरस्कार में कक्षा में प्रथम, दृतीय, व तृतीय, कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति, कक्षा में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पाने वाले छात्र छात्रा एल के जी अनुष्का निधि प्रजापति,सृष्टि मिश्रा कक्षा का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व कर्ता अकदश रजा, भाफिया, मोहम्मद आरिफ। सर्वश्रेष्ठ मॉडल अमन कुमार, संस्कृति, सूर्यांश, रोशनी, स्वरित, आकन्स, प्रियांशु, रजनीश, राज, अमन, अमित व अमृता अग्रहरि आदि थे।


