आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंज परतावल श्याम देउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया में एसबीएम इंटर कालेज पुरैना की स्कूली वैन ने मोटर साइकिल में ठोकर मार दी जिस से उस पर सवार नानी व नाती गम्भीर रूप से घायल हो गए, प्राप्त सूचना अनुसार संतोष पासवान पुत्र देवी लाल पासवान(25) ग्राम मंदिर बाज़र थाना गुलाहरिया गोरखपुर अपनी नानी गुलाबी देवी को बाँसपार कोठी से लेकर अपनी मोटर साइकिल से आ रहा था कि बैरिया गांव के पास स्कूली वैन ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे संतोष का पैर फैक्चर हो गया और गुलाबी देवी भी घायल हो गईं उपस्थित लोगों ने उन्हें इलाज के लिए निकट के अस्पताल में दाखिल कराया,जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

