आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज परतावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजौली में स्थित मदरसा मिफ्ताहुल क़ुरआन जो सरकार द्वारा अनुदानित है यहाँ 400 से अधिक छात्र तथा छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते है। मध्यान्ह भोजन योजना भी संचालित है ,यहां बच्चो को पानी पीने के लिए लगवाया गया एक मात्र इंडिया मार्का हैंड पम्प काफी दिनों से खराब है इस नल से पिला तथा दूषित पानी निकलता है, कई बार इस कि मरम्मत भी हुई परन्तु कोई लाभ नही हुआ,ब्यवस्थापको की जानिब से छोटे नल लगवाकर बच्चो के पानी की ब्यवस्था की गई है ,इस विधालय पर 2पोलिंग बूथ केंद्र भी है चुनावी समय भी आ रहा है।ऐसी स्थिति में यहां इंडिया मार्का हैंड पम्प लगवाया जाना अति आवश्यक है ,विद्यालय प्रबन्धक मु,इज़हार खान ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि बच्चो के हितों तथा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इंडिया मार्का हैंड पम्प लगाने हेतु जल निगम को निर्देशित करने की कृपा करें।

