गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 19 April 2019

RPP NEWS

भीषण आग में बड़हरा गंजन के किसानों का बड़ा नुकसान 1000एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जली

भीषण आग में बड़हरा गंजन के किसानों का बड़ा नुकसान 1000एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जली 

आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्ला खान -थाना क्षेत्र श्याम देउवा के अंतर्गत मंगलपुर ,उंटी राजपुर,बड़हरा गंजन में आज आग ने भीषण तबाही मचाई आग इतनी भयानक थी कि 100 मीटर की दूरी पर रहना भी कठिन हो गया था परंतु किसान जान पर खेल कर आग बुझाने का पियास किये परन्तु विफल रहे आग की तबाही ने बड़हरा गंजन में विकराल रूप धारण कर लिया,सैकड़ों किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह जल कर राख हो गई गाव में दर्जनों किसान तो एक दम बर्बाद हो गए एक डिसमिल खेती भी नही बची सब से अधिक नुकसान पूर्व प्रधान बड़हरा शकील खान जिनकी 14 बिगहा गेहूं जल गया ,वहीदुल हसन घोलर का भी 14 बिगहा जल गया पूरे गांव में मातम छाया हुआ है परंतु जिला प्रशाशन का कोई अधिकारी मौक़ा पर नही पहुंचा और न ही नुकसान का आंकलन किया गया दर्जनों बार फोन करने के बाद फायर ब्रिगेड की मात्र एक गाड़ी पहुंची जो इस भीषण आग के सामने ऊँट के मुंह में जीरा साबित हुई,किसान अब अपनी बरबाबी पर आंसू बहा रहे है जो कुछ था लगाकर फसल तैयार किये और अब पूरी पूंजी ही स्वाहा हो गई अब उनके परिवार का गुजारा कैसे होगा,जिन।
सैकड़ो किसानों की गेहूं की खेती जली है कुछ के नाम यह है।
शकील प्रधान 14 बीघा,घोलर 14 बिगहा,ज़फ़र मुंशी 2 एकड़,मौलाना सिद्दीक 73 डिसमिल ज़मीर 4 बीघा,हबीबुल 1,5 बिगहा,शाबान अब्दुर्रमान 1,5,बिगहा,फ़्तहुल्लाह मरहूम 3 बिगहा शुकरुल्लाह 1 बिगहा,हिफाज़त 2,5 बिगहा नसीम खान 1,5,बिगहा,अतिक़ुर्र्मन,4,5बिगहा,जलाल खान 5बिगहा,मोहिबुल्लाह,जलालुद्दीन 3 बिगहा,मैनुद्दीन ऐनुद्दीन 3 बिगह ज़ाहिद 1 बिगहाjसैनुद्दीन 1,5 बिगहाaअफ़ज़ल 1,5 बिगहा हाजी हबीब,1,5,अब्वास अली 9 बिगहा आमिन 5,इंचार्ज 4,बधाई ,मोहफिल 6 बिगहा,वजाहत खान 5 बिगहा ,इस्लामुलकः खान 5 बिगहा,इबरार हाजी 5 बिगहा,इसरार 2 बिगहा मुहम्मद यूनुस खान 5 बिगहा,अब्दुल हई अब्दुर रउफ वहाब खान 5 बिगहा
 इसके अतिरिक्त बहुत सारे किसानो की खेतिया जली है किसानों की शिकायत रही कि यदि समय से फायर ब्रिगेड पहुंची होती तो इतना नुकसान नही हुआ होता,अब्बास अली 10 बिगहा ,
इस बीच सूचना मिली है कि परसाहिया की एक बूढ़ी औरत झुलस गई है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :