गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 9 April 2019

RPP NEWS

बीजेपी ने जारी किया 2019 लोक सभा के लिए घोषणा पत्र , जाने प्रमुख बाते


आर पी पी न्यूज़ : डिजिटल डेस्क -कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी सोमवार को अपने घोषणापत्र से पर्दा उठा दिया। 'संकल्प पत्र' नाम से जारी बीजेपी के चुनावी वादों की इस पोटली में जहां किसानों, व्यापारियों, मध्यम वर्ग को साधने की कोशिश है, वहीं राम मंदिर, कश्मीर में धारा 370 व 35A के संकल्प के जरिए धर्म और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आगे बढ़ने का इरादा भी है। 
इसके साथ ही पार्टी की ओर से 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 टारगेट भी तय किए गए हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि मोदी सरकार के पिछले 5 साल के कार्यकाल के आधार पर इन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा। आइए जानते हैं बीजेपी के घोषणापत्र में क्या हैं 10 सबसे बड़े चुनावी वादे...
1-मंदिर पर संकल्प 
बीजेपी के संकल्प पत्र में बीजेपी ने राम मंदिर पर अपने रुख को दोहराया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि मंदिर के जल्द निर्माण के लिए संविधान के दायरे में सभी संभावनाओं को तलाशा जाएगा। 
2- जम्मू-कश्मीर में धारा 35A और 370 पर वादाघोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी जम्मू-कश्मीर से धारा 35A हटाने की कोशिश करेगी। घोषणा पत्र में धारा 35 A को जम्मू-कश्मीर के गैर स्थाई निवासियों और महिलाओं के लिए भेदभावपूर्ण बताया गया है। इसके साथ ही धारा 370 पर भी दृष्टिकोण को दोहराया गया है। 
3-छोटे किसानों के लिए पेंशनसभी किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। सभी छोटे और सीमांत किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा देंगे। हम देश में सभी सीमांत और छोटे किसानों के लिए पेंशन की योजना आरंभ करेंगे ताकि 60 वर्ष के बाद भी उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प। ब्याजमुक्त किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा- एक से 5 वर्ष तक के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये तक के नए अल्पावधि कृषि ऋण मूल राशि के समय पर भुगतान की शर्त भी प्रदान करेंगे। 
4-छोटे दुकानदारों के लिए पेंशनदेश के छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। पीएम मोदी ने कहा, गांव, गरीब और किसानों पर हमारा फोकस। 

5- राष्ट्र सुरक्षा पर वादाराष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जबतक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा यह जीरो टॉलरेंस रहेगा। यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड को लागू करेंगे। भारत में घुसपैठ को रोकने की कोशिश करेंगे। 

6- एक साथ चुनाव का भी संकल्पबीजेपी ने अपने घोषणापत्र में देश में एक साथ चुनाव के विचार को फिर दोहराया है। पार्टी ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर पार्टियों के साथ बातचीत कर अपनी कोशिश जारी रखेगी। 
7-प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान। अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को एलपीजी गैस सिलिंडर। पीएम ने कहा 2047 का भारत बनाने के लिए हमें आज से ही काम करना होगा। 

8-आयुष्मान भारत आयुष्मान भारत के 1.5 लाख हेल्थ और वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। पीएम ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य तय करेंगे। आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम आज एक बेहतर देश बनाने के सपने को लेकर चल रहे हैं। 

9-समान नागरिक संहिता 
बीजेपी ने घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता को शामिल कर इसे लैंगिक समानता से जोड़ा है। पार्टी के मुताबिक, 'पार्टी सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए कटिबद्ध है।' 
10- 2022 के लिए 75 संकल्पबीजेपी के घोषणापत्र में 2022 के लिए बीजेपी ने अपने 75 संकल्पों को भी शामिल किया है। घोषणापत्र में मोदी सरकार की पिछले 5 साल की उपलब्धियों के आधार पर 2022 के लिए 75 टारगेट तय किए गए हैं। 
ट्रांसजेंडर्स के लिए भी वादाबीजेपी ने इसके साथ ही अपने संकल्प पत्र में ट्रांसजेंडर्स के लिए भी संकल्प लिया है। ट्रांसजेंडर्स को समाज की मुख्य धारा में लाने और सशक्तीकरण का वादा भी किया गया है। 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :