आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज -महराजगंज - श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी ग्रामसभा में खेत के डंठल में आग लगाने से पूरा सिवान जल कर राख , खेत के डंठल में आग लगाने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है जबकि जिला प्रशासन इसको रोकने के लिए लाखो उपाय कर रहा है , यहां तक की महराजगंज जिले में 102 वॉलेंटियर भी तैनात किये जा चुके है फिर भी आग लगता ही जा रहा है , जनता सोचने पर मजबूर है की यह 102 वॉलेंटियर है कहाँ जिनको यह दिखाई नहीं दे रहा है , या केवल पेपरों में ही यह नियुक्त हुये है जमीन पर इनका कोई पता ही नहीं है |
बताते चले की आज दोपहर करीब 2 बजे हरपुर तिवारी गाँव के सिवान में गाँव के किनारे खेत में डंठल में आग किसी ने लगा दिया जिससे पूरा सिवान जल गया , आग इतनी भयानक थी की गांव और हरपुर चौक के किनारे बने रिहायसी हिस्से तक पहुंच गई ,गांव वालो और चैराहे के लोगो ने किसी तरह से आग पर काबू पाया , बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में लग गया , नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था |
गौर करने की बात यह भी है की अभी सिवान में बहुत से खेत कटने बाकि है फिर भी लोग जानबूझ कर डंठल जला रहे है , ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए , लेकिन प्रशासन मौन बना तमाशा देख रहा है , शायद इंतजार में है की कोई घटना घटे तो कायर्यवाही करे |



