आर पी पी न्यूज़ - सवांददाता अभय पासवान : श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सियरहीभार में शराब के नशे में धूत बाइक सवार अनियंत्रित होकर पहले विद्युत पोल में और फिर हैंड पंप से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गए बाइक पर दो लोग सवार थे। मिली खबर के अनुसार लक्ष्मीपुर भरगावां निवासी रवि पुत्र श्रवण प्रसाद उम्र 24 वर्ष अपने एक रिश्तेदार उमेश पुत्र बहाऊ प्रसाद ग्राम सोहास के साथ शादी का कार्ड बाटने जा रहे थे कि रास्ते में सियरहिभार के समीप उनकी बाइक की अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से लगती हुई हैंडपम्प से टकरा गई जिसमे बाइक पर सवार दोनो युवक बुरी तरह घायल हो गए। इस दुर्घटना की सूचना आर पी पी न्यूज़ के पत्रकार द्वारा 100 नंबर पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहूँची एम्बुलेन्स तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल बाजार ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलो को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगो के अनुसार बाइक सवार शराब के नशे में धुत थे, और उन दोनों ने सड़क सुरक्षा नियम के तहत हेलमेट भी नही लगाया हुआ था।


