आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता आकाश मद्देशिया -पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी रितेश सिंह पुत्र लालजी सिंह की शादी कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया निवासी प्रिया उर्फ लूसी सिंह से करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी।प्रिया के दो पुत्री एवं एक पुत्र है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया बीते शनिवार को दिन में करीब दस बजे अपने तीनो बच्चो परिधि सिंह(6 वर्ष),प्रियांशी(4वर्ष)युगराज(3 वर्ष) के साथ मायके कुशीनगर को जाने के लिए निकली थी।रात करीब दस बजे तक मायके नही पहुची इस बात की जानकारी होने पर पति रितेश रितेश एवं उनके परिजनो ने काफी खोजबीन की। लेकिन बीबी बच्चो का पता नही चल सका।
पत्नी और बच्चो के लापता होने से परेशान रितेश ने सोमवार को पीपीगंज थाने में पत्नी और बच्चो के गुमशुदा होने की तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

