आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता आकाश मद्धेशिया - गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के जसवल बाजार चौराहे पर एक बाईक व बोलेरों गाडी से आमने सामने से हुआ टक्कर एक युवक गभीर रूप से घायल|
मिली जानकारी के अनुसार पीपीगंज थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव का अनीश सहानी पुत्र हेमराज सहानी किसी काम से सिसई की तरफ गया था वह अपने दोस्त के साथ और सिसई से वापस अपने घर आ रहा था तभी वह जसवल बाजार के चौराहों पर पंहुचा ही था कि तभी मंझरिया की तरफ से आ रही बोलेरों गाडी से मोटरसाइकिल सवार आमने सामने से टक्कर हो गई और मोटरसाइकिल सवार अनीश साहनी को सर में गम्भीर चोट लग गई और उसके साथी के हल्की चोटे लगी आस पास के लोग पीपीगंज में एक प्राइवेट हास्पिटल में अनीश को भर्ती करा दिये है जहां उसका ईलाज चल रहा है बोलेरों गाडी भी जसवल बाजार की ही है इस लिए अभी तक पीपीगंज थाने पर कोई तहरीर नहीं दिया गया है

