कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने सादगी से दाख़िल किया किया पर्चा
जनसभा में युवा कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल व छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री तमरध्वज साहू रहे मौजूद
आर पी पी न्यूज़ :महराजगंज। शुक्रवार को पूर्व सांसद हर्षवर्धन की सुपुत्री व कांग्रेस पार्टी की सांसद पद की प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने बेहद सादगी से अपना नामांकन दाख़िल किया। पर्चा दाख़िले से पहले आयोजित जनसभा में युवा कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल व छतीसगढ़ के गृह मंत्री तमरध्वज साहू ने शिरकत की।
नामांकन से पहलेदिनक 26 -04 - 2019 को सुबह 9 बजे से ही तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता व समर्थक अपने क्षेत्र की जनता के साथ महालक्ष्मी लॉन, शास्त्री नगर में एकत्र हुए, जहाँ कांग्रेस पदाधिकारी, हार्दिक पटेल व तमरध्वज साहू ने जनसभा को सम्बोधित किया। इसी बेच बिना किसी शोर शराबे के सुप्रिया 5 लोगों के साथ निकलीं और बेहद सादगी से अपना नामांकन दाख़िल कर वापस आ गयीं। वापस आकर उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया और कहा कि मैन जीतूँ या हारूँ, मैं अपने पापा स्व॰ हर्षवर्धन के सपनों को पूरा करूँगी और एक दिन आपको मुझ पर गर्व होगा। इसके उपरांत, सुप्रिया अपने समर्थकों के साथ जुलूस लेकर फरेंदा रोड स्थित अपने मुख्य चुनाव कार्यालय पर पैदल मार्च करती हुई पहुँची, जहाँ उन्होंने अपने सहयोगियों और समर्थकों का धन्यवाद किया।।