आर पी पी न्यूज़ - महराजगंज -सवांददाता इरफानुल्लाह खान -ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल धनख़री-पनियरा के बच्चों द्वारा चलायी गई मतदाता जागरूकता अभियान ने मचाया धमाल ।ग्राम सभा धनखरी में हुई ज़बर्दस्त मतदान 73.11%. विद्यालय के डायरेक्टर जीवेश मिश्रा ने इस अपार सफलता का श्रेय विद्यालय के बच्चों अभिवावकों व अध्यापकों को दिया ।उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान फ़ॉर्म ने यह कमाल किया है ,हर एक बच्चे को विद्यालय से फ़ॉर्म दिया गया था ,जिसको बच्चों ने बहुत रुचि लेकर इस कार्य को अपनी मंज़िल तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि यह मुहिम हमारे जिला के मुखिया जिलाधिकारी महाराजगंज व जिला विद्यालय निरीक्षक जी के नेतृत्व में चलाया गया था ,उनके मार्गदर्शन से हमने यह सफलता प्राप्त किया है।

