आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद - श्री शिव जपत सिंह जनता इंटर कॉलेज भिटौली बाजार के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर वोट की महत्ता पर जोर डाला गया व मतदान के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामसभा हरपुर महंथ में छात्रों एवं नागरिकों को शिक्षा सुधार एवं मतदान के संदर्भ में प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया गया एवं समय से पहुंच कर मतदान करने तथा दूसरों को भी मतदान स्थल तक जाने व मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।पहले मतदान करें फिर बाकी कार्य करें ऐसा इस तरह लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री व्यासमुनि सिंह,वरिष्ठ प्रवक्ता गामा प्रसाद,प्रदीप कुमार सिंह,नीरज नयन सिंह,सुरेंद्र सिंह सहित तमाम अध्यापक एव ग्रामीण उपस्थित रहे।

