गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 4 May 2019

Moshin raja

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल व ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय ,धनख़री,पनियरा के छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज़ में किया मतदान के लिए जागरूक

आर पी पी न्यूज़: ब्यूरो महराजगंज:  ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल व ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय ,धनखरी -पनियरा के बच्चों ने ग्राम सभा मोहद्दीनपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया ।बच्चों ने सर्वप्रथम मतदाता जागरूकता रैली निकाला उसके बाद छात्राओं ने ग्राम सभा में भ्रमण कर महिलाओं के हाथ पर “19 मई मतदान-दिवस” मेहंदी लगाकर मतदान के महत्व के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया।बालिकाओं ने कुल ग्यारह टोली बनाकर महिलाओं को मेहंदी लगाया छात्रों ने ग्राम सभा के पुरुषों के कलाई पर रिबन बाँधकर 19 मई को मतदान देने के लिए शपथ दिलाया।
विद्यालय के डायरेक्टर जीवेश मिश्रा के नेतृत्व में चले अभियान में रंजना,रचना, प्रिया सुप्रिया ,रोशनी यादव ,रोशनी सहानी ,निहारिका , मुस्कान ,सूर्य लाल अनामिका ,करिश्मा ,विपिन ,ऋतिक ,राजन ,सचिन ,अनिल ,विजय नाथ ,रमिता ,गुड़िया ,आसमीना ,विजय लक्ष्मी ,कृतांजली व अन्य छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। इस मौक़े पर ग्राम सभा मोहद्दीपुर के प्रधान योगेन्द्र यादव व उपस्थित लोगों ने बच्चों के इस अनोखे पहल को बहुत सराहा।इस जागरूकता अभियान में आशुतोष मिश्रा ,अमृत मिश्रा ,बलराम सिंह,वीरेंद्र यादव, प्रिया त्रिपाठी ,अंगिरा शर्मा, पुष्पा भारती ,पलक चौधरी ,कौशल्या वर्मा आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Moshin raja

About Moshin raja -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :