गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 10 May 2019

Moshin raja

दुराचारी दूल्हा मंडप के जगह पहुंचा हवालात

आर पी पी न्यूज़: संवाददाता राम आशीष मौर्य:   यूपी के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के रेंगहिया गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है । अपने ममेरे भाई के शादी समारोह में ननिहाल गई 6 साल की नाबालिग के साथ उसके के रिश्ते का भाई ने ही उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आपको बता दें कि पुलिस के गिरफ्त में मुह छुपाये ये शख्स जल्द ही शादी के मंडप में इतराने वाला था लेकिन इसकी करतूत ने इसे पहुंचा दिया सलाखों के पीछे। जी हां 8 मई को इसका तिलक था और और सारे रिस्तेदार घर पर थे लेकिन ये शराबी दूल्हा नशे में धुत अपने ही घर आई रिश्ते की 6 वर्षीय मासूम को अपना हवस का शिकार बनाने के लिए गन्ने के खेत मे ले गया हरकत देख गांव के युवक ने विरोध किया तो चाकू दिखाकर आरोपी दूल्हा वहाँ से निकल लिया। लेकिन बात पुलिस तक पहुंच गई। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया की पुलिस की जांच में पता चला कि इस सिरफिरे दूल्हे की और भी पुरानी कहानी है। इसी बर्ष 27 जनवरी को उसी गांव के सिवान में एक नाबालिग की हत्या रेप के बाद कि गयी थी। नाबालिग लाश आधा गायब थी । पुलिस की जांच में ये भी जुर्म आरोपी दूल्हे ने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उस घटना का भी खुलासा किया है। एसपी ने इस नशेबाज दूल्हे की कहानी बताई,आप भी सुनिए।हालांकि मंडप की जगह जेल जाने से दूल्हा पश्चाताप के आंसू बहा रहा है। उसने रिस्तेदार की नाबालिग से छेडछाड की बात स्वीकार लिया लेकिन पुरानी हत्या को वो नही स्वीकार रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी दूल्हे राहुल को पश्चाताप के अलावा कुछ नही बचा है। पुलिस ने दोनों मुकदमे में आरोपी बनाकर दूल्हे को जेल भेज दिया है।

Moshin raja

About Moshin raja -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :