आर.पी.पी. न्यूज़ :संवाददाता नूर मोहम्मद -महराजगंज लोकसभा के अंतिम चरण में आज मतदान हो रहा है । एक तरफ इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र से लुभाने की काफी कोशिश में लगी हुई हैं । वहीं जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने पेट्रोल एसोसिएशन के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये एक नई पहल की शुरुआत की है ।मतदान दिवस के दिन वोट डालकर आने पर मतदाता द्वारा उंगली में लगी स्याही दिखाने पर उन्हें प्रति लीटर एक रुपये सस्ता पेट्रोल दिया जायेगा ।मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा इस कदम की लोग तारीफ कर रहे हैं।
