गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 18 May 2019

RPP NEWS

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान फ़ॉर्म के ज़रिए इस मुहिम को दिया नया रफ़्तार


आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता  इरफानुल्लाह खान -ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल, पनियरा के डायरेक्टर जिवेश मिश्रा के नेतृत्व में , जिलाधिकारी महाराजगंज  के द्वारा चलाए गए मुहिम “मतदाता जागरूकता अभियान “ को विद्यालय के बच्चों ने अनोखे अंदाज़ में एक नया रफ़्तार दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर जीवेश मिश्रा ने हमें बताया कि हमने एक अनोखे तरीक़े से शत् प्रतिशत मतदान कराने की ओर एक नया क़दम उठाया है ।उन्होंने बताया कि हमने हर बच्चे को एक फ़ॉर्म दिया है जिसमें उन्हें अपने घर में 18 वर्ष से ऊपर सभी सदस्यों का नाम लिखना है ,फिर 19 मई के दिन उनसे हाथ जोड़कर आग्रह करना है कि आप प्लीज़ अपना बहुमूल्य वोट देकर आए । उसके बाद उंगली पर काला निशान देखने के बाद फ़ॉर्म में टिक लगाना है,जिस भी बच्ची के फ़ार्म पर सभी सदस्यों के नाम के आगे टिक लगा होगा उसे “शत् प्रतिशत मतदान प्रशस्ति-पत्र “से सम्मानित किया जाएगा इस रोचक कार्य के प्रति बच्चों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला ।
विद्यालय के कोआर्डिनेटर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में महाराजगंज को मतदान प्रतिशत में नंबर 1 बनाना है ,उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महराजगंज के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान को पुरे ज़िले में चलाया जा रहा है ,पूरा विद्यालय परिवार इस मुहिम को अनोखे अंदाज़ में रफ़्तार देने का कार्य कर रहा है। हमेशा से यह विद्यालय किसी कार्य को अनोखे तरीक़े से करने के लिए हर बार सुर्ख़ीयों में रहा है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :