वोट डालना हमारा अधिकार है वोट ज़रूर डालें
आर पी पी न्यूज़ -वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज परतावल क्षेत्र अंतर्गत पुरैना में स्थित एस बी एम इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने वोटर जागरूकता रैली निकाल कर वोट डालने की अपील की,रैली में शामिल छात्र ग्राम बुधिराम पुर में हर घर पर पहुंच कर लोगों से आगामी 19 मई को अवश्य वोट डालने का अनुरोध किया छात्र छात्रा,वोट डालना हमारा अधिकार है,भय और लालच में आकर वोट न करें,आदि सलोगन लिखी तख्ती हाथो में लिए हुए थे,बच्चो नारे लगाकर वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित भी कर रहे थे,बच्चो के साथ कालेज के अध्यापक भी गांव में लोगों से वोट डालने की अपील करते देखे गए,चिलचिलाती धूप में देश के चुनावी पर्व में बच्चो की इस मेहनत पर ग्रामीण उन की सराहना करते देखे गए।

