गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 15 May 2019

अभय पासवान

ग्राहकों के साथ मजाक सर्वर डाउन का बहाना ए टी एम है चालू स्टेट बैंक हरपुर का हाल


आर.पी.पी न्यूज़: सवांददाता: रिज़वानुल्लाह खान: परतावल क्षेत्र के हरपुर चौक पर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में ग्राहकों के साथ घोर मज़ाक हो रहा है आज बुधवार को 10 बजे से ही ग्राहक बैंक में रुपये के लेन देन के लिए लम्बी लाइन लगा कर खड़े थे परंतु काउंटर पर बैठे कैशियर यह बहाना बना कर की सर्वर डाउन है आराम से जल पान कक्ष में आराम करने चले गए,जब के उन के बगल में ही अन्य काउंटर पर आराम से काम चल रहा था लोग अपने खाता सम्बन्धी बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर ले रहे थे, बगल में स्थित आए टी एम में भी निकासी चल रही थी, 12 बजे तक ग्राहक भूखे-प्यासे बैंक की लाइन में खड़े व कुछ फर्श पर बैठ कर समय बिता रहे थे,ग्राहकों का आरोप है कि  इस बैंक में आये दिन यही हाल रहता है जान बुझबकर सर्वर डाउन होने का बहाना बनाया जाता है ताकि ग्राहकों को पेमेंट न करना पड़े ,उन का कहना था कि यदि सर्वर डाउन था तो बगल काउंटर पर खाता सम्बन्धी अन्य जानकारी कैसे मिल रही थी । बैंक कर्मचारियों की इस कार्य शैली से उपभोक्ताओं में काफी गुस्सा का माहौल है, बैंक प्रबंधक से इस सम्बंध में जानकारी का प्रयास किया गया तो वह अपना चैम्बर छोड़ कर कहीं समय बिताने में मस्त थे। जिस कारण उन का पक्ष नही मालूम हो सका।

अभय पासवान

About अभय पासवान -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :