गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 13 May 2019

RPPNEWS

कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने जारी किया घोषणा पत्र।


आर. पी.पी.न्यूज़ :संवाददाता नूर मोहम्मद - कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने आज महराजगंज के लिए अपना और कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. महराजगंज के सम्मानित मतदाताओं से वोट की अपील के साथ साथ उन्होंने यह विश्वास भी दिलाया कि  क्षेत्र का विकास करना उनकी  सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.  “महराजगंज देश के सबसे पिछड़ें जिलों में से एक है, और अगले 5 वर्षों में हम इस असलियत को बदल कर रहेंगे” । सुप्रिया श्रीनेत ने अपने घोषणा पत्र में लोक सभा क्षेत्र की 10 बड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उनके निवारण को अपनी प्राथमिकता बनाया है, साथ ही साथ पाँचों विधान सभा क्षेत्र की मुख्य समस्याएँ सुलझाने की भी बात अपने घोषणा पत्र में रखी है.

गन्ना किसान की विषम परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सुप्रिया श्रीनेत के लिए उनकी एवं चीनी मिल की समस्या का निवारण इस इलाक़े का एक बड़ा मुद्दा है. साथ ही साथ ज़िला मुख्यालय को रेल लाईन से जोड़ना, यहाँ पर रोज़गार के साधन मुहैया कराना, सरकारी बसों का आवागमन, आवारा पशुओं से फ़सल को बचाना, पीने के पानी की उचित व्यवस्था, पानी निकासी का प्रबंध, सड़कों का नवीनीकरण और नई सड़कों का निर्माण करना 10 बड़ी प्राथमिकताओं में हैं.

“किसानों को गन्ने का समय पर उचित मूल्य दिलाना, बंद पड़ी गरौरा चीनी मिल को चालू कराना मेरा लक्ष्य है, हर्षवर्धन जी द्वारा आनंदनगर - घुघली वाया महराजगंज रेल्वे लाईन UPA सरकार ने स्वीकृत कर दी थी, उसको चलवा कर जिले मुख्यालय से जोड़ेंगे”

रोहिन नदी से महराजगंज में हर साल बाढ़ आती है, इसका स्थायी और निर्णायक उपाय का संकल्प है। इस उपलक्ष्य पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा “हमारा ज़िला उपेक्षित है, यहाँ पर कोई उद्योग ना होने की वजह से आज नौजवान बेबस है, रोज़गार के साधन को लाना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी, बेरोज़गारी एक भयावह समस्या है”।

घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता पी एल पुनिया उपस्थित रहे । उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय घोषणापत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुद्दों को बड़ी बारीकी से चुना गया है, यह दर्शाता है कि सुप्रिया जी महराजगंज की समस्याओं से अवगत हैं और मुझे पूरा विश्वास है वह अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे ज़रूर पूरा करेंगी”

कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में महराजगंज में शीर्ष नेताओं की लगातार क़तार लगी हुई है. ग़ुलाम नबी आज़ाद, पी चिदम्बरम, राज बब्बर, हार्दिक पटेल पी एल पुनिया जैसे नेता गण महराजगंज में प्रचार में शामिल हो कर सुप्रिया जी के लिए समर्थन की अपील कर चुके हैं.

सुप्रिया ने पूर्वांचल के क़द्दावर नेता अपने पिता स्वर्गीय हर्षवर्धन को याद करते हुए कहा “वह संघर्षशील और लड़ाकू होने के साथ साथ विकास के मुद्दे को भली भाँति जानते थे, उनकी और कांग्रेस पार्टी की प्रेरणा से हम यहाँ का चौतरफ़ा विकास करेंगे, यह मेरा वचन है महराजगंज की जनता को”


महराजगंज लोक सभा की प्राथमिकताएँ

1) आनंदनगर घुघुली वाया महराजगंज रेल लाईन

2) गन्ना किसानों एवं चीनी मिल की समस्या का निवारण

3) कर कारख़ाना, उद्योग लगा कर रोज़गार मुहैया कराना

4) आवारा जानवरों से फ़सल का बचाव

5) कृषि विश्वविद्यालय, महिला राजकीय पॉलीटेक्निक, केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना

6) बदहाल सड़कों के नवीनीकरण के साथ साथ नई सड़कों का निर्माण

7) अधिकाधिक स्थानों पर सरकारी बस सेवा की शुरुआत करना

8) पीने के पानी की उचित व्यवस्था

9) पानी की निकासी की समस्या का निवारण, सीवर लाईन का विस्तार

10) सौर ऊर्जा को बड़े पैमाने पे लोकप्रिय बनाना


फरेंदा विधान सभा की प्राथमिकताएँ

1) फरेंदा में बस स्टेशन का निर्माण

2)  बृजमानगंज - लक्ष्मीपुर को जोड़ने के लिए श्रीनगर पुल का निर्माण

3) लेहड़ा मंदिर मार्ग का उच्चीकरण

सदर विधान सभा की प्राथमिकताएँ

1) आनंदनगर-घुघुली वाया महराजगंज रेल लाईन

2) मुख्यालय पर रिंग रोड का निर्माण

3) सिटी बस की सेवा प्रारम्भ करना

पनियरा विधान सभा की प्राथमिकताएँ

1) परतावल चौराहे से कपतानगंज तक स्वीकृत राजमार्ग का निर्माण

2) डेयरी उद्योग की स्थापना

3) सामुदायिक केंद्र का निर्माण

नौतनवाँ विधान सभा की प्राथमिकताएँ

1) रतनपुर रोहिन नदी के बैराज का निर्माण

2) बाँध का उचित निर्माण कर बाढ़ की समस्या का निवारण

3) लक्ष्मीपुर में बाइपास का निर्माण एवं चानकी पुल के आगे पक्की सड़क का निर्माण कर सदर से जोड़ना

सिसवां विधान सभा की प्राथमिकताएँ

1) सिसवां और गड़ौरा चीनी मिल की समस्या का तुरंत निवारण

2) निचलौल से माधवलिया रेंज रोड का निर्माण

3) सोहगी बरवा का चौतरफ़ा विकास।
इस अवसर पर पार्टी के दिग्गज नेता पी. एल. पुनिया, लोकसभा 63 महराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी  सुप्रिया श्रीनेत, महराजगंज जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, विनोद सिंह सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :