आर पी पी न्यूज़ :( ग्रामवासी के द्वारा भेजी गई समस्या )- परतावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर जरलहिया के टोला बकुलहिया मे सुबह सफाईकर्मी बृजेश कुमार जायसवाल अपने सहकर्मी के साथ नाली से कीचड निकाल कर सबके दरवाजे पर छोड दिया कीचड की बदबू से घर मे दरवाजे पर रहना मुश्किल हो गया है बृजेश कुमार सफाईकर्मी से पूछा गया तो बताया कि ठेला नही है इसकी सफाई नही हो पायेगी । सफाई कर्मी के हरकत से सभी ग्रामीण परेशान हैं कोई भी जिम्मेदार इसपर बोलने को तैयार नहीं है |

