आर.पी.पी.न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - जनपद महराजगंज नहरों में छोड़ा गया पानी ।बिहार ने बाल्मीकि नगर बैराज से पिछले दो दिनों में 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है । पानी छोड़े जाने से महराजगंज व कुशीनगर के किसानों ने राहत की सांस ली है । गोरखपुर के नहरों में भी सोमवार की शाम तक पानी पहुँचने की संभावना है।मण्डल में सिंचाई के लिये कुल 6000 क्यूसेक पानी की आवश्यकता है।गोरखपुर मंडल के नहरों में जो पानी आता है वह बिहार औऱ नेपाल से होकर आता है।नेपाल क्षेत्र में पड़ने वाले नहरों में निर्माण होने के कारण देरी हो रही थी।किसानों की सिंचाई प्रभावित होने के वजह से सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों ने बिहार सरकार से संपर्क किया तो उन्होंने पहली जून को जिले की आवश्यकता के अनुसार पानी छोड़ने की बात कही निचलौल क्षेत्र से गुजरने वाली देवरिया शाखा की नहर में पानी आ गया है। सिंचाई खंड प्रथम गोरखपुर के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा ने बताया की मंगलवार की सुबह तक मण्डल की सभी नहरों में पानी पहुँचने की संभावना है।

