आर. पी.पी.न्यूज़ :संवाददाता नूर मोहम्मद-नौतनवां थाना क्षेत्र के डांडा नदी के किनारे झाड़ियों में चोरी के वाहनों को चोरों के द्वारा छिपा कर रखे गये पाँच बाइकों को नौतनवां पुलिस ने बरामद कर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में एक अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष नौतनवां बिहागड़ सिंह,चौकी इंचार्ज नीरज राय , शुक्रवार सुबह अपने हमराहियों के साथ डांडा नदी पर पहुंचे । और देखा कि दो व्यक्ति दो बाइक के साथ नेपाल की तरफ जाने वाले हैं।जिन्हें सिपाहियों ने पकड़ लिया जबकि दो भागने में सफल हो गये।पुलिस ने पकड़े गये दोनों युवकों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखे गये तीन और बाइकों को बरामद कर लिया।पकड़े गये वाहन चोरों ने अपना नाम दिनेश चौधरी पुत्र डब्लू चौधरी निवासी ग्राम कदमहवा थाना रूपनदेही नेपाल बताया,अमरनाथ गुप्ता पुत्र बन्हा गुप्ता निवासी नौडिअहवा टोला बैरिया थाना नौतनवां बताया है।

