आर. पी.पी. न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दल विधायक अमन मणि त्रिपाठी से सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति द्वारा मुंबई से फिरौती की मांग की गयी है धमकी देने वाले ने उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अंजाम भुगतने की बात कही है ।इस संबंध में विधायक ने एस पी से शिकायत दर्ज़ करायी है।जाँच के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ फिरौती मांगने व आई टी एक्ट के तहत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।ख़बरों के मुताबिक नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने एस पी को दिए गये प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मेरे और मेरे परिवार के बारे में किसी अनजान व्यक्ति की ओऱ से इंस्टाग्राम पर जैन दीक्षांत नाम से आई डी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहा है । उसके द्वारा फिरौती भी मांगी जा रही है।उक्त तहरीर पत्र एस पी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।जांच-पड़ताल में पता चला कि इंस्टाग्राम पर धमकी देने वाला मुंबई में रहता है।जांच में आरोपों की पुष्टि हुई।रिपोर्ट मिलते ही एस पी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर ।केस नौतनवां थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।विधायक अमनमणि त्रिपाठी की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था।साइबर सेल से जांच करायी गयी । धमकी देने वालों को ट्रेस कर लिया गया है ।मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी हुई थी।

