आर पी पी न्यूज़ - सवांददाता नूर मोहम्मद -जनपद महराजगंज स्थित परतावल क्षेत्रान्तर्गत इस्लामियां गर्ल्स इण्टर कॉलेज हरपुर चौक का यूपी बोर्ड रिजल्ट (परीक्षाफल)हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बहुत ही शानदार रहा ।जहां इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 85%एवं हाई स्कूल का 90%परीक्षा परिणाम रहा।इस वर्ष की इण्टरमीडिएट टॉपर बन्दना यादव -77%अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही ,वहीं सिमरन गुप्ता 76% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त की, तथा सना खान 75.5%अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।इस अवसर पर पर विद्यालय के प्रबंधक हाजी जमालुद्दीन खान ,विद्यालय के प्रधानाचार्य अफलाक अहमद खान एवं डॉ. इसरत खान ने छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस परीक्षा परिणाम से अभिभावको एवं क्षेत्र के लोगों में भी काफी हर्ष व्याप्त है।

