आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता रामाशीष - महराजगंज सदर थाना क्षेत्र के बरवा फहीम में स्थित ज्योति राईस मिल के मालिक विश्वनाथ (50 वर्ष ) व उनकी पत्नी लालती देवी (45 वर्ष ) की गला काट कर हत्या |
इस हत्या से पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया है, लोग डर से भयभीत हो गए हैं
सदर थाना क्षेत्र के बरवा फहीम में ज्योति मिल के मालिक और उनकी पत्नी की हत्या की खबर सुबह मिलते ही सनसनी फैल गईमौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर गई वहां चारों तरफ खून ही खून से फर्श लथपथ था, बताते चले की विशवनाथ चार भाइयो में सबसे छोटे है वह रात में खाना खा कर अपने पत्नी के साथ घर में सोने चले गए , सुबह जब इनका नौकर सुरेश इनके गौ शाला में पहुंचा तो गौ शाला में ताला लगा था किसी अनहोनी के शक में सुरेश शोर करने लगा , शोर शुन कर ग्रामीण एकत्र हो गए और 100 नंबर को फोन कर बुलाया गया और ताला तोड़ कर जब अंदर पहुंचे तो देखा गया विश्वनाथ (50 वर्ष ) व उनकी पत्नी लालती देवी (45 वर्ष ) की गला रेत कर हत्या किया गया है , हैरानी की बात है की विश्वनाथ का बड़ा लड़का जो की मानसिक रोगी है सुबह से ही फरार है , पुलिस घर के तमाम नौकरो से पूछ ताछ कर रही है , शव को जिला चिकित्शलय महराजगंज पोस्ट मॉडम के लिए भेज दिया गया है पुलिस कार्याही में जुटी है |

