![]() |
| सांकेतिक तस्वीर |
घायल की पहचान चन्दरपुर निवासी जीत बहादुर पुत्र घूर शर्मा उम्र 65वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान नंदन शर्मा पुत्र साधु शरण शर्मा उम्र 18 वर्ष ग्राम चन्दरपुर थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज के रूप में की गई है। दूसरा बाइक सवार शिवम पुत्र रामदेव उम्र 18 वर्ष ग्राम परतावल तिवारी टोला थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज का बताया जा रहा है, लोगों का कहना है कि बभनौली गांव में से नंदन परतावल के लिए परतावल कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर मुड़ रहा था तभी परतावल बाजार से चौक की तरफ जा रहा बाइक सवार शिवम की बाइक का टकरा हो गया । जिसके उपरांत दोनों बाइक पर बैठे सवार सड़क पर गिर गए गिरने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा 102 की मदद से निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भिजवाया गया जहां पर तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया । बताते चलें कि नंदन अपने बाबा जीत बहादुर को लेकर धान का बीज खरीदने के लिए परतावल आ रहे थे। की तभी यह हादसा हो गया।
उपचार के दौरान जीत बहादुर की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खबर लिखे जाने तक शव को अपने कब्जे में ले लिया।
उपचार के दौरान जीत बहादुर की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खबर लिखे जाने तक शव को अपने कब्जे में ले लिया।

