आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान -श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसा जमा करने आई महिला के पैसे ठगों ने उड़ा लिया।
मिली खबर के अनुसार पिपरा खादर निवासिनी शारदा देवी पत्नी दयानन्द आज दिनांक 21/06/2019 को परतावल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपने खाते में 28000 रुपये जमा करने के लिए बैंक पहुँची महिला पैसा जमा करने के फार्म को भरने के लिए बैंक में मौजूद युवक को कहा फॉर्म भरकर युवक ने पैसे की गिनती के लिए महिला से पैसा लिया और अपने हाथ मे रखे फ़र्ज़ी कागज के बंडल को महिला को पकड़ा दिया और पैसा गिनते गिनते गुटका थूकने के बहाने पैसा लेकर फरार हो गया

