आर. पी.पी.न्यूज़: संवाददाता नूर मोहम्मद - जनपद महराजगंज के पुरानी कचहरी स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र पर पिछले कई दिनों से टिकट नहीं मिल रहा है जिससे शहर व आस-पास के गाँव के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन रेलवे कर्मचारी सर्वर खराब बताकर दूर- दराज से आये लोगों से पीछा छुड़ा लेते हैं।यह समस्या पिछले ज्यादा दिनों से है। और इसका निदान कब होगा कर्मचारी नहीं बता रहे हैं ।

