आर.पी.पी.न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - आज दिनांक 28-06-2019 को जनपद महराजगंज के अमन पसंद सोसाइटी के जानिब से देश में हो रहे हैं माँब लीचिंग भीड़ तंत्र के द्वारा संवैधानिक मुल्यों को ताक पर रखकर आये दिन वर्ग विशेष को मारने व अत्याचार करने के विरोध में पद यात्रा निकाला गया।पद यात्रा के माध्यम से गंगा जमुनी तहजीब, भाईचारा, साम्प्रदायिक सद्भाव बनाने की पुरजोर अपील किया गया।झारखंड में मुस्लिम समाज के युवक तबरेज अंसारी को को उन्मादी व साम्प्रदायिक अराजक तत्वों द्वारा किये गये हत्या का मजम्मत किया गया।दोषियों को तत्काल फाँसी की सजा दिये जाने की मांग किया गया।उक्त पद यात्रा बाद नमाज़े जुमा नगर स्थित जामिया रिजवीया नुरुल उलूम से निकल कर सक्सेना चौक तक पहुँचा।पदयात्रियों के हाथ में जस्टिस फ़ॉर तबरेज़ व राम के नाम पर खून मत बहाओ आदि नारे लिखे हुए थे।इस कार्यक्रम में शहर के नूरी मस्जिद के प्रिंसिपल मौलाना मुईनुद्दीन कादरी , वरिष्ठ समाजसेवी शमसुल होदा खान,कार्यक्रम संयोजक तसौवर हुसैन,नूरुल हसन सिद्दीकी, समीम, असफाक खान,इबरार अंसारी राजेश निषाद, मोहम्मद असलम, रूहुल्लाह खान, एजाज खान,छात्र नेता महीउद्दीन, वरिष्ठ नेता सरवर खान, तनवीर अशरफ, सलीम खान फिरोज, समीउद्दीन अंसारी, वसी अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

