गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 3 June 2019

RPP NEWS

सुहाग की सलामती के लिए महिलाओं का वट सावित्री व्रत आज

सुहाग की सलामती के लिए महिलाओं का  वट सावित्री व्रत आज,करेंगीं बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना। 

आर.पी.पी न्यूज़:(आस्था) -सुहाग की सलामती के लिए महिलाएं ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर सोमवार को वट सावित्री व्रत करेंगी। बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना कर कच्चा धागा बांध उसकी परिक्रमा करेंगी। इस बार वट सावित्री में सोमवती अमावस्या का संयोग बनने से यह बेहद खास रहेगा। मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत करने वाली स्त्री के पति पर आने वाल हर संकट दूर हो जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यभामा के प्राण को यमराज के यहां से वापस ले आई थी। इसलिए उन्हें सती सावित्री कहा जाता है। सुहागन महिलाएं सुबह में स्नान कर सोलह शृंगार करें। वट वृक्ष के नीचे सफाई कर सत्यवान और सावित्री की मूर्ति स्थापित करें। धूप, दीप, रोली, भिगोए चने, सिंदूर आदि से पूजन करें और कथा का पाठ कर आशीर्वाद मांगें। उधर, व्रत को लेकर महिलाओं ने कपड़े से बने सावित्री, सत्यवान का जोड़ा, पंखा व पूजन सामग्री की खरीदारी की। सावित्री जोड़ा 40रु, पंखा 25 रु तो डलिया 25 रुपये में बिका। परतावाल मार्केट में खरीदारी करने पहुंची लीलावती, सावित्री व सुमन देवी ने बताया कि यह व्रत बेहद खास मायने रखता है। सुहाग की सलामती के आगे महंगाई की परवाह नहीं करना है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :