गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 1 June 2019

RPP NEWS

आर्केस्ट्रा के दौरान महिला कलाकारों से हुआ छेड़छाड़,चले ईट पत्थर, दर्जनों लोग घायल

आर्केस्ट्रा के दौरान महिला कलाकारों से हुआ छेड़छाड़,चले ईट पत्थर, दर्जनों लोग घायल

आर.पी.पी न्यूज़: महराजगंज के  श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पिपरपाती में विशाल पुत्र तेरस के बारात में शुक्रवार शाम  लगभग सात बजे परछावन हो रही थी,और आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था उसी दौरान उसी गांव के निवासी संजय,सनी,रवि, आर्केस्ट्रा में महिला कलाकारों के साथ अभद्रता व अश्लील बातें करने लगे और जब बिरोध किया गया तो  इन लोगो ने अमित पुत्र नगीना, अरुन पुत्र रामललित देवशरण पुत्र रामसेवक सिंधु देवी पत्नी नरसिंह तथा राम नगीना पुत्र राम लक्ष्मण को गालियां देते हुए लात मुक्का व इट पत्थर लाठी डन्डा  से मारने पीटने लगे जिससे आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई। इस मामले में दोनों तरफ से तहरीर पड़ चुका है। और गंभीर रूप से घायल अमित पुत्र राम नगीना तथा इंद्रसेन पुत्र रामाशंकर को गभीर चोटे आई है। दोनो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
इस संबंध में श्यामदेउरवा इस्पेक्टर निर्भय कुमार सिह से पूछने पर बताया कि दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर मुक्दमा दर्ज कर लिया गया है और सात लोगो को शांति भांग में चालान कर जेल भेज दिया गया है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :