बाइक की आमने-सामन टक्कर में दो घायल
 |
| सांकेतिक तस्वीर |
आर.पी.पी न्यूज़:वरिष्ठ संवाददाता रिज्वानुल्लाह खान कि रिपोर्ट: परतावल: महराजगंज : थाना क्षेत्र श्यामदेउरवा अंतर्गत गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर पिपरालाला के पास जयप्रकाश सिंह ( 48) घुघली से अपनी मोटरसाइकिल से गोरखपुर जा रहे थे कीअभय वह जैसे ही पिपरा लाला के सामबे पहुंचे की सामने से आ रहे राहुल सिंह पुत्र बांकेलाल सिंह निवासी सोहसा पिपराइच से साइड लेने के चक्कर में दोनों की भिड़ंत हो गई, दोनों बाइक से गिर गये स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |