आर.पी.पी.न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - भारत नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में पॉलीथिन बैग जाँच के लिये नगर पंचायत सोनौली में टीम ने चार दुकानों पर छापेमारी कर रू. 4000 जुर्माना वसूला। और हिदायत दिया गया दोबारा पॉलीथिन बरामद होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बताते चले शनिवार को करीब चार बजे राज्य सलाहकार गौरव ठाकुर उत्तर प्रदेश(सुडा) के नेतृत्व में कस्बे के दो प्रमुख दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया जिससे पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया।


