आर.पी.पी.न्यूज़ :संवाददाता नूर मोहम्मद-जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर सोधी रेलवे ट्रैक से सटे मैदान के पास एक युवक की लाश मिली है , लेकिन उसकी साँसे चल रही हैं ।ऐसा लगता है युवक को किसी धारदार हथियार से हमला कर मरा समझ कर फेंक दिया गया है।रविवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल की तरफ टहलने के लिए आते-जाते लोगों ने जब देखा की एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ है जिसकी सूचना पुरलक्ष्मीपुर में फैल गयी ।कुछ जागरूक लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष कोल्हुई को दे दिया व एम्बुलेंस को को भी सूचित कर दिया गया था । युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पायी थी।अधमरा युवक को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है युवक जीन्स पैंट व टी शर्ट पहना हुआ है।

