आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता अभय पासवान कि रिपोर्ट: श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा हरपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार को पैसा निकालने गई एक युवती से दो युवकों द्वारा दो हजार रुपये के बदले दो लाख रुपये देने का लालच देकर महिला के साथ ठगी करने की कोशिश की गई जिसमें दोनों युवक सफल नही हो पाए।
मिली जानकारी के अनुसार मुरकटियाँ निवासिनी विंध्यवासिनी देवी जब आज पैसा निकालने हरपुर तिवारी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर पहूँची तभी उनके पीछे दो संदिग्ध युवक महिला से ठगी करने के फिराक में लग गये और महिला के साथ बैक के अंदर चले गए ठगों द्वारा महिला से दो हजार रुपये की मांग करने हुए कहा गया कि हम बदले में आपको दो लाख रुपये देंगे।
पर महिला पैसे देने को राजी नही हुई फिर भी ठगों ने महिला का पीछा नही छोड़ा पीछे लगे रहे महिला ने ठगों से पीछा छुड़ाने के लिए पांच सौ रुपये देने की पेशकश की पर दोनो ठग अपनी बात पर अड़े रहे।जिससे घबराकर महिला ग्रामप्रधान अनिरुद्ध यादव के पास पहूँची और अपनी आपबीती सुनाई और ठगों का हुलिया बताया
महिला की आपबीती सुनकर ग्रामप्रधान द्वारा ठगों को धरदबोचा गया पर मौके लाभ उठाते हुए एक ठग मौके से भागने में सफल रहा।
पकड़े गए ठग को ग्रामप्रधान द्वारा सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।