गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 25 July 2019

RPPNEWS

महराजगंज टैलेंट हंट - 3 का सेमीफाइनल हुआ।




आर.पी.पी.न्यूज़:
          संवाददाता नूर मोहम्मद की रिपोर्ट-
                 आज दिनांक 25-07-2019 को महराजगंज टैलेंट हंट- ३ का सेमीफाइनल सुन्दरम मैरेज हाल, महाराजगंज में हुआ! उक्त टैलेंट हंट ३ कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों से आये 500 से अत्यधिक बच्चे/बच्चियों ने जूनियर में 12 वर्ष से नीचे और सीनियर ग्रुप मे 12 वर्ष से 24 वर्ष तक एवं  मिस्टर महराजगंज और मिस महराजगंज (माडलिंग) में 25 वर्ष तक के बच्चे/बच्चियों ने फाइनल हेतु अपना टैलेंट प्रस्तुत करने उपस्थित रहे! अत्यधिक बच्चे होने के कारण कल दिनांक 26-07-2019 को सांय को फाइनल सूची जारी होगी! महाराजगंज टैलेंट हंट ३ के सेमीफाइनल राउंड में जजमेंट के रूप में महानगंज जनकल्याण सेवा संस्थान के प्रबंधक- राकेश कुमार गुप्ता, सचिव- ऐश्वर्या यादव, टैलेंट हंट ३ की विजेता पूजा जायसवाल, शिवानी विश्वकर्मा रहे तथा कार्यक्रम के सदस्य गोविन्द गुप्ता, कृष्ण कान्त श्रीवास्तव, उमेश पटेल, विनय गुप्ता, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, स्नेहा गुप्ता आदि उपस्थित रहे! इस कार्यक्रम को रायल एनफिल्ड मुख्य रूप से सामाजिक स्तर पर बच्चो के टैलेंट को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है!
        उक्त कार्यक्रम में फाइनल दिनांक 28-07-2019 को सुन्दरम मैरेज हाल, महाराजगंज में ही होगा! मुख्य अतिथि जिलाधिकारी- श्री अमर नाथ उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक- श्री रोहित सिंह सजवान है! कार्यक्रम मे मुख्य जज के रूप मे बालीवुड कि फेमस अभिनेत्री मुग्धा गोडसे हैं, जो हिंदी फिल्मो के अलावा साउथ कि पचास से अधिक फिल्म मे मेन रोल मे अभिनय करने के साथ-साथ कई नेशनल अवार्ड पा चुकी हैं तथा ज्योरी मेंबर के रूप में डी०सी० मिस इंडिया के रनरअप वंदना यादव हैं, जो प्रतिभागियों के जजमेंट में सहयोग देंगी! इनके साथ जज के रूप मे महराजगंज टैलेंट हंट-०२ की विजेता प्रतिभा साहू एवं पूजा जयसवाल रहेंगी!
        टैलेंट हंट के सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के साथ भविष्य में महाराजगंज के टूरिज्म को लेकर एक डाक्यूमेंटी पिक्चर मे काम करने का अवसर दिया जायेगा!


RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :