गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 11 July 2019

RPPNEWS

जाँच अधिकारी ने लगाया झूठी रिपोर्ट ग्रामीणों में गुस्सा



आर .पी.पी . न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद - महाराजगंज जिले में सरकारी व्यवस्थाओं की दिन-प्रतिदिन हवा निकलती जा रही है। शासन की ओर से लोगो की समस्यायों के समाधान के लिए बने जनसुनवाई पोर्टल पर आम आदमी शासन तक अपनी फरियाद पहुंचाता है। लेकिन शिकायत को नजर अंदाज कर घर बैठे अधिकारी झूठी रिपोर्ट लगा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पनियरा ब्लाक के ग्रामसभा ब्रह्मपुर का प्रकाश में आया है। जहां ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई पोर्टल पर ग्रामसभा के विष्णु मंदिर पर खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप को लेकर 28 जून 2019 को शिकायत दर्ज कराया गया था। शिकायत सहायक विकास अधिकारी के पास पहुंचा। जिसके उपरांत ठीक 10 जुलाई 2019 को आख्या प्रस्तुत कर दिया गया कि उक्त स्थल पर इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक करा दिया गया है। जबकि स्थिति ठीक इसके बिपरीत है। मौके पर अभी तक इंडिया मार्का हैण्डपम्प को ठीक नहीं कराया गया है। यह समस्या सिर्फ महराजगंज जिले में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ऐसे ही कई मामले प्रकाश में आने के बावजूद भी सरकार जिम्मेदारों पर शिकंजा कसने में अक्षम साबित हो रही है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि ऑनलाइन शिकायत होने के बावजूद भी सुनवाई नहीं होगी तो आम जनता अपनी शिकायतें लेकर कहाँ जाएंगे?

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :