आर.पी.पी न्यूज:संवाददाता:इरफानुल्लाह खान:(हरपुर तिवारी)महराजगंज: श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महादेवा चौक पनियरा रोड पर स्थित डी. के मोबाईल हाउस में दुकान में लगे रोशनदान तोड़ अन्दर घुस कर चोरों ने हजारों का समान चुराया। आपको बतातें चलें कि महादेवा चौक में उमेश गुप्ता का मोबाईल का दुकान है हर रोज की तरह उसने अपनी दुकान को रात में बंद कर के घर चला गया और सुबह जब दुकान खोला तो दुकानदार के पैरों तले जमीन हिल गई दुकान के छत की तरफ देखा तो दुकान में लगे रोशनदान के रॉड कटे हुए थे और उसके दुकान में रखी सामानों पर चोर ने हाथ साफ कर लिया था,दुकान के मालिक उमेश गुप्ता ने इसकी सूचना तुरंत डायल 100 को दी मौके पर पहुँची पुलिस जाँच कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। पुलिस के दुकान मलिक से पूछ ताछ में पता चला है कि दुकान में रख्खे महँगे मोबाईल व लैपटॉप और कुछ मोबाईल बनाने वाली समान को चोरों ने उड़ा लिया है।


