गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 13 July 2019

आर.पी.पी न्यूज़ गोरखपुर ब्यूरो

ब्रेकिंग न्यूज़: परतावल-गोरखपुर नवनिर्मित फोरलेन सड़क पर पहली ही बरसात में पड़ा दरार

Top news, rpp news
सड़क पर बनी दरार
आर.पी.पी न्यूज़: संवाददाता अभय पासवान की रिपोर्ट (महराजगंज) आज सरकार जहाँ हजारों करोड़ रुपये सड़क बनाने के नाम पर खर्च कर रही है और सड़क को चौड़ा कर जनता को जाम की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आये दिन जनता के हजारों करोणों रुपयों की बजट पेश कर रही है तो क्या ये सिर्फ चन्द दिनों के लिए हो रहा है करोणों रुपये से बने सड़क क्या सिर्फ दिखावे के लिए है? जी हाँ! कुछ ऐसा ही देखने को मिला है गोरखपुर - परतावल नवनिर्मित फोरलेन सड़क पर, पिपरपाती चौराहे पर पहली ही बरसात में हजारों करोड़ की लागत से बने सड़क पर दरार पड़ गई है जो सड़क देखने मे कई वर्षों तक चलने लायक है वह कुछ ही दिनों में टूटने लगा है जो सड़क पूरी तरह सीमेंटेड है ताकि मजबूती बानी रहे उसका पहले ही बरसात में पोल खुलने लगा है। बड़े ही हैरानी की बात ये है कि इस फोरलेन सड़क का कार्य अभी पूरा भी नही हुआ है और दरारें दिखाई देने लगी। ऐसे में इसे घटिया निर्माण कहा जाए या प्रशासन की लापरवाही, जो सड़क को सैकड़ो वर्ष चलना था वह निर्माण के ही समय जवाब देने लगा? जनता का पैसा पानी जैसे बहाई जाती है सड़क बनाने के नाम पर लेकिन कितना वह सड़क चलता है ये किसी से छिपा नही है। जब घटिया किस्म के मटेरियल लगाए जाएंगे तो ये होना ही है। लेकिन गोरखपुर मंडल में पहली ही बारिस में जल जमाव और कई जगहों पर सड़क मार्ग टूट जाने या पानी भर जाने से जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जब चुनाव नजदीक होता है तो नेता जी लोग सड़क,बिजली,पानी की व्यवस्था करने का वादा करने लगते हैं और भोली भाली जनता झांसे में आकर अपना कीमती वोट दे देती है परंतु अब चुनाव नही है न अब नेता जी को क्या पड़ी है सड़क टूटे तो टूटे, जल जमाव हो तो हो, बाढ़ में गाँव दहे तो दहे नेता जी अब पाँच साल कुर्सी नही छोड़ने वाले।

आर.पी.पी न्यूज़ गोरखपुर ब्यूरो

About आर.पी.पी न्यूज़ गोरखपुर ब्यूरो -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :