किसानों के सपने पानी मे बह गए हज़ारो एकड़ धान की फसल बर्बाद
आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान -महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र के बैरिया पुरैना,महमदा बुधिराम पुर के सैकड़ों किसानो के घरों में इस समय मातम का माहौल है ,बहुत अरमान से उन्होंने चिलचिलाती धूप में पम्पिंग सेट से पानी चलाकर धान की रोपाई कराई थी उन्हें इस बात का पूरा भरोसा था कि उन की खेतियाँ खदरे में है तो भी आगे रोपाई करा देने से उन की धान की फसल अच्छी होगी ,मगर क़ुदरत को कुछ और ही मंजूर था जब किसान आसमानी बारिश के लिए तरस रहे थे तो मायुसी हुई और बारिश रूठी रही, और किसान डीजल लगा कर पम्पिंग सेट से पानी भर कर रोपाई करा लिए तो ऐसी बर्षा हुई कि उन की सारी खेतियाँ लग भग 15 दिनों से जलमग्न हैं,दूर दूर तक धान की फसल दिखाई नही पड़ रही है,अब किसान अत्यंत परीशान है कि अब क्या करें उन के पास खेतों में अब धान की नर्सरी बीज भी नही है,किस तरह खाली खेत की रोपनी कराएं इन गावों के किसान आस पास के किसानों के पास चक्कर काट रहे हैं कि कहीं बीज मिल जाये तो फिर रोपाई करदें परन्तु हर जगह मायूसी ही मिल रही है,अब किसान यह सोच सोच कर पागल हो रहा है कि जो कुछ पूंजी थी सब रोपाई में लगा दिया ,और अब बारिश ने उन की सारी पूंजी ही डुबो दी उन के बच्चे क्या करेंगे कैसे उन का गुजारा चलेगा,बारिया पुरैना,बुधिराम पुर,महमदा,के दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी महराजगंज से मांग की है कि वह इन छेत्रों का सर्वे कराएं और किसानों की खेतियों के नुक्सान का आंकलन करा कर उन्हें बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित कर मुआवज़ा दिलाएं।
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |