आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद -जनपद महराजगंज सदर क्षेत्र के ग्रामसभा धनेवा-धनेई के पूर्व ग्राम प्रधान जिकरुल्लाह सिद्दिकी ने वर्तमान ग्राम प्रधान के ऊपर कुछ धांधली का आरोप लगाया है। वर्तमान ग्राम प्रधान ने बताया की यह बिल्कुल निराधार है। पूर्व ग्राम प्रधान व कुछ अन्य लोगों के द्वारा मेरे ऊपर ए एन एम सेंटर के नाम पर 2017-18 एवं 2018-19 के निर्माण से संबंधित धांधली का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं इस विषय पर वर्तमान ग्राम प्रधान का कहना है कि इसकी विधिवत जाँच कराया जाये यदि मेरे ऊपर आरोप सिद्ध होते हैं तो मुझे दंडित किया जाये।साथ ही साथ पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल की भी विधिवत जांच करायी जाए यदि उनके ऊपर भी आरोप सिद्ध होता है तो उन्हें भी दंडित किया जाये।वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान का कहना है कि पूर्व प्रधान जिकरुल्लाह सामान्य जाति के होकर पिछड़ी जाति का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं जो कि एक संगीन अपराध है।तथा यही कार्य उनके भाई कयामुद्दीन सिद्दीकी ने भी किया है पिछड़ी जाति का सर्टिफिकेट बनवाकर वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं।
