आर .पी.पी.न्यूज़ : संवाददाता नूर मोहम्मद की रिपोर्ट - आज एन एच 730 पर ग्रामसभा सेमरा राजा के समीप स्थित
नवनिर्मित टोलप्लाज़ा पर एस पी रोहित सिंह सजवान के दिशा निर्देश में दो पहिया वाहनों का सघन जांच किया गया । जिसमें वेहिकल पेपर,हेलमेट,इन्सुरेंस,तीन सवारी बैठे होने पर चालान काटा गया ।अचानक तीन थानों के फोर्स के साथ एस पी रोहित सिंह सजवान के द्वारा वाहन चेकिंग किया जाना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। चेकिंग के दौरान दु पहिया वाहन चालकों में अफरा - तफरी बना रहा।


