आर.पी.पी न्यूज़:(गोरखपुर) आइये आज हम आपको बताते है कि दिन में तारे कहाँ दिखाई देतें है ? जी हाँ!आज हम आपको ले चलेंगे ऐसे जगह जहाँ रात में नही दिन में भी तारे दिखाई देंगें। हम बात कर रहें है उत्तर प्रदेश कि उस जगह की जिसे आज सीएम सिटी के नाम से जाना जाता है। गोरखपुर में आप बहुत घूमे होंगें लेकीन क्या आप गोरखपुर में बने तारामंडल का भ्रमड़ किया है?अब गोरखपुर में विकास की बात तो हो ही रही और हो भी क्यों न जो मुख्यमंत्री आदित्य नाथ का गढ़ है, लेकिन क्या आप जानतें है गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर और रामगढ़ ताल घूमने के सिवाय और भी कुछ है जहाँ आप पूरा अन्तरिक्ष का सफर कर सकतें है। गोरखपुर में रामगढ़ ताल के समीप ही वीर बहादुर सिंह तारामंडल है जो स्थानीय लोगों और बच्चों दोनों को आकर्षित करता है। यह तारामंडल स्कूलों के बच्चों के लर्निंग सेंटर की तरह भी काम करता है। और स्कूल के बच्चों के लिए भी यहाँ खास इंतजाम किये जाते है। यह तारामंडल आधुनिक
डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपकरणों का स्तामल करता है। यहाँ पर दिन में तीन शो जो प्रोजेक्टर टेक्नोलॉजी के माध्यम से दिखाए जातें है और यह पूरा शो सिर्फ खगोलीय विज्ञान पर आधारित है। तारामंडल में आने वाले आम लोगों के लिए 25 रुपये और ग्रुप में आने वाले स्कूली छात्रों की 10 रुपये शुक्ल निर्धारित है। कुल 45 मिनट के शो में आप पूरे अंतरिक्ष के ग्रहों के बारे मे जानकारी प्राप्त करेंगे और तारामंडल में बने हाल में प्रवेश करते ही ऐसा लगेगा कि आप जैसे अन्तरिक्ष में सफर कर रहें हैं। एक ऐसा ही सफर पर हम भी निकलें थे आर.पी.पी न्यूज़ के साथ जहाँ हमसे मुलाकात हुई तारामंडल के हेड इंचार्ज व वैज्ञानिक श्री महादेव पाण्डेय जी से श्री पाण्डेय जी ने हमे और हमारे साथियों को तारामंडल और उसके महत्व के बारे में बताते हुए बहुत सारी जानकारी दी,उन्होंने तारामंडल के परिसर में बने साइंस गैलरी के भी बारे में बताया और उसमें होने वाले खगोलीय घटनाओं को कंप्यूटरकृत टेक्नोलॉजी उपकरण के माध्यम से दिखाया भी। तारामंडल के एजुकेटर सभी उपकरणों का उपयोग कर के हमे दिखया की चाहे छोटे वर्ग के विद्यार्थी हों या उच्च वर्ग के सभी के लिए साइंस गैलरी में लगे खगोलीय उपकरण किस तरह लाभदायक है और खगोल विज्ञान को समझने में सहायक है। साथ -साथ हमने यह भी देखा कि तारामंडल में एक ऐसा उपकरण लगा है जो ग्रहों के हिसाब से आपका वजन किस ग्रह पर कितना है बताता है। ऐसे वैज्ञानिक उपकरणों को देख हमारी टीम काफी प्रसन्न थी और हमने सोचा कि क्यों न इसे और व्यक्तियों को दिखाया जाए।
वीर बहादुर मेमोरियल तारामंडल गोरखपुर के बारे में अधिक जानने के लिए देखें हमारी खास पेशकश.......