गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 27 July 2019

RPP NEWS

गोरखपुर से पकड़िए जेद्दा व रियाद के लिए फ्लाइट






  1. - गोरखपुर से आठ घंटे में पहुंचा जा सकगा रियाद, जेद्दा पहुंचने में लगेगा सात घंटे का समय
  2. - जेद्दा की एक और रियाद के लिए 15 अगस्त से उड़ेगी कनेक्टिंग फ्लाइट




रिज़वानुल्लाह खान आर.पी.पी न्यूज़:(गोरखपुर): गोरखपुर एयरपोर्ट को हाइटेक बनाने और हर शहर के साथ विदेश से भी जोड़ने के लिए तेजी से काम हो रहा है. गोरखपुर और आस-पास के जिलों से अच्छी खासी आबादी सउदी अरब की राजधानी रियाद में जाकर कमाती है. साथ ही गोरखपुर से हज के लिए जेद्दा जाने वालों की भी अच्छी खासी संख्या है. अभी तक जेद्दा और रियाद जाने वाले लोगों को लखनऊ और दिल्ली में जाकर फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी. लेकिन अब स्पाइस जेट ने गोरखपुर से गल्फ कंट्री जाने वालों की मुश्किलें आसान कर दी हैं. अब ऐसे पैसेंजर्स को गोरखपुर से ही गल्फ कंट्री की इन दोनों जगहों पर जा सकेंगे. स्पाइस जेट एयरलाइंस ने गोरखपुर समेत पूरे पूर्वाचल में पैसेंजर्स की संख्या देखकर ये कनेक्शन जोड़ा है. अब यहां से जेद्दा के लिए एक अगस्त और रियाद के लिए 15 अगस्त से डेली कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ी जा सकेगी.

रियाद कमाने जाते हैं काफी लोग

सउदी अरब की राजधानी रियाद में गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती की अच्छी खासी आबादी कमाने जाती है. अभी तक रियाद जाने के लिए इन लोगों को लखनऊ या फिर दिल्ली जाकर फ्लाइट की सुविधा मिलती थी. वहीं रियाद से वापस कमाकर लौटने पर सुरक्षा के लिए घरवाले भी दिल्ली या लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचकर अपने लोगों को रिसीव करते हैं. गोरखपुर से फ्लाइट का कनेक्शन जुड़ने के बाद इन लोगों को काफी राहत मिलेगी.

इस दिन से होगी शुरूआत

1 अगस्त से जेद्दा के लिए गोरखपुर से मिलेगी स्पाइस जेट की फ्लाइट. 15 अगस्त से रियाद जाने के लिए मिलेगी स्पाइस जेट की फ्लाइट.


गोरखपुर-मुंबई-जेद्दा

15.10 पर गोरखपुर से चलेगी और रात 22.15 पर पहुंचेगी.

गोरखपुर-मुंबई-रियाद

3.10 पर गोरखपुर से चलेगी और रात में 11.10 पर पहुंचेगी.

अभी तक इन जगहों के लिए गोरखपुर से फ्लाइट

गोरखपुर- दिल्ली

गोरखपुर-हैदराबाद

गोरखपुर-कोलकाता

गोरखपुर- मुंबई

गोरखपुर -बंगलुरू

गोरखपुर-दिल्ली

फ्लाइट का समय

इंडिगो एयरलाइंस

एराइवल- दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली- 11.10 सुबह

डिर्पाचर- दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली-11.40 सुबह

एराइवल-बंगलुरू-गोरखपुर- बंगलुरू-1.45 रात

डिर्पाचर-बंगलुरू-गोरखपुर- बंगलुरू-2.15 रात

एराइवल-हैदराबाद-गोरखपुर-कोलकाता-12.05 रात

डिर्पाचर- हैदराबाद-गोरखपुर-कोलकाता- 12.35 रात

एराइवल- कोलकाता-गोरखपुर- हैदराबाद- 4.00 रात

डिर्पाचर- कोलकाता-गोरखपुर-हैदराबाद-4.30 रात

स्पाइस जेट एयरलाइंस

एराइवल- दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली- 12.55 रात

डिर्पाचर- दिल्ली-गोरखपुर- दिल्ली-1.25 रात

एराइवल- मुंबई -गोरखपुर- मुंबई- 2.30 रात

डिर्पाचर- मुंबई-गोरखपुर- मुंबई- 3.10 रात

एराइवल-मुंबई-गोरखपुर-मुंबई- 4.30 रात

डिर्पाचर- मुंबई-गोरखपुर- मुंबई- 5.00 रात

एयर इंडिया एयरलाइंस

एराइवल- दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली- 3.20 रात

डिर्पाचर- दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली- 3.45 रात



गल्फ कंट्री जाने वाले पैसेंजर्स की यहां अच्छी खासी संख्या है. इसे देखते हुए गोरखपुर से जेद्दा और रियाद के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा की गई है.

राहुल, यूपी सेल्स हेड, स्पाइस जेट

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :